Breaking News

Foto

चंद दिनों में खराब हो गई हामिद सेतु पर लगी स्ट्रीट लाइट, प्रशासन को सौपा पत्रक

गाजीपुर। वीर अब्दुल हमीद सेतु पर स्थापित स्ट्रीट लाइट की समस्या को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के संरक्षक दीपक सिंह ने पत्रक देते हुए बताया कि पुल पर लगी स्ट्रीट लाइट केवल 15 दिन तक ही जली। इससे रात्रि में आवागमन में परेशानी हो रही है और दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। जिलाधिकारी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। इस संबंध में अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व आयुष कुमार चौधरी को भी एक औपचारिक निवेदन पत्र सौंपा गया। इस दौरान पुल पर उचित प्रकाश व्यवस्था बहाल करने की मांग की गई है। साथ ही यह भी कहा गया है कि समस्या का जल्द समाधान किया जाए ताकि रात में लोगों को आने-जाने में परेशानी न हो और कोई दुर्घटना न हो। मालूम हो कि बीते कई सालों से हमीद सेतु पर लगी स्ट्रीट लाइटें खराब अवस्था में पड़ी हुई थी और लोगों को अंधेरे में आवागमन करना मजबूरी बना हुआ था। कुछ माह पूर्व जिलाधिकारी के निर्देश पर स्ट्रीट लाइट दुरुस्त करते हुए प्रकाश की व्यवस्था की गई, लेकिन अब पुनः उनमें खराबी देखने को मिल रही है।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें