Breaking News

Foto

महिलाओं के सशक्तिकरण एवं सुरक्षा के लिए शासन निरंतर प्रयासरत-सरिता अग्रवाल

गाजीपुर। विकास भवन सभागार, गाज़ीपुर में मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष, गाज़ीपुर श्रीमती सरिता अग्रवाल रही। इस अवसर पर महिला कानूनों तथा महिलाओं से संबंधित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को शासन द्वारा संचालित योजनाओं, उनके अधिकारों तथा सुरक्षा से जुड़ी जानकारी प्रदान की गई। साथ ही महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उपलब्ध संसाधनों और सहायता कार्यक्रमों पर भी चर्चा की गई। मुख्य अतिथि सरिता अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण एवं सुरक्षा के लिए शासन निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने महिलाओं से शासन की योजनाओं का लाभ उठाने तथा समाज में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।  कार्यक्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी, महिला कल्याण विभाग से प्रियंका प्रजापति,  नेहा राय,  गीता श्रीवास्तव और  अन्य कार्मिक , महिला स्वयं सहायता समूह की सदस्याएँ एवं स्थानीय महिलाएँ उपस्थित रहीं।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें