Breaking News

Foto

बिजली विभाग में चलाया विशेष अभियान, नवंबर महीने में 7 करोड रुपए बकाया की वसूली

गाजीपुर। बिजली विभाग ने आज बिजली बिल बकाया विशेष अभियान चलाया। इस अभियान में 15 लाख के बकाया की वसूली की गई। बताया कि नवम्बर माह में 7 करोड़ की बकाया वसूली हुई। विद्युत वितरण खण्ड गाजीपुर नगर के अधिशाषी अभियंता आशीष कुमार ने बताया कि आज गाजीपुर शहर, मोहम्मदाबाद एवं करीमुद्दीनपुर क्षेत्र में बकाया वसूली अभियान चलाया गया। जिसमें 15 लाख रुपए की वसूली हुई। 36 लाख के बकाये वाले कुल 66 कनेक्शन काटे गए। उन्होंने बताया कि नवम्बर माह में लगभग 7 करोड़ की वसूली की गई है। 934 कनेक्शन 5 करोड़ 23 लाख के बकाया में विच्छेदित किए गए हैं। 330 उपभोक्ताओं की भार वृद्धि की कार्यवाही की गई है। 3 लाख रीडिंग स्टोर को बिलों में चार्ज किया गया है। लगभग 3200 बिल संशोधन किए गए हैं। कहा कि आगे भी इस तरह का अभियान चलता रहेगा। उन्होंने बताया की 10 हजार रुपए से अधिक के बकायेदारों एवं बिजली चोरी कर रहे उपभोक्ताओं की बिजली तत्काल काटकर उनको अवगत कराया जाता है और उनके खिलाफ बिजली चोरी का मामला दर्ज कराया जाता है।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें