Breaking News

Foto

एमजेआरपी पब्लिक स्कूल की छात्रा ने हासिल किया रजत पदक

ग़ाज़ीपुर। महात्मा ज्योतिराव फूले पब्लिक स्कूल जगदीशपुरम गाजीपुर की आठवीं की छात्रा रितु यादव ने स्मिता खेलो इण्डिया महिला ताइक्वांडो चैम्पियनशिप -2025 में रजत पदक प्राप्त कर विद्यालय एवं जनपदवासियों को गौरवान्वित किया है। इस उपलब्धि पर विद्यालय में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। स्मिता खेलो इण्डिया महिला ताइक्वांडो चैम्पियनशिप 2025 ग्रीनपार्क इंटरनेशनल स्टेडियम कानपुर में 6 अगस्त 2025 से 8 अगस्त 2025 के बीच आयोजित किया गया जिसमें सब जूनियर वर्ग एवं 47 किलोग्राम भार में विद्यालय की कक्षा 8वीं की छात्रा रितु यादव ने रजत पदक प्राप्त किया जो पूरे जनपद का प्रतिनिधित्व कर रही थी। इस विशेष उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानचार्य सुदर्शन सिंह कुशवाहा ने रितु यादव को माल्यार्पण करते हुए उसे मिष्ठान खिलाया और उसे बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की साथ ही ताइक्वांडो के कोच अब्दुल मलिक खान के योगदान की सराहना की। इस अवसर पर विद्यालय के उप प्रधानाचार्य राकेश पाण्डेय , सुरेश प्रसाद चैरसिया, हरि कुशवाहा , संजीव अग्रहरि, खेल शिक्षक दिनकर सिंह, आशुतोष मिश्रा, अनुपमा वर्मा, सरस्वती सिंह, कृष्णानंद तिवारी , मुकेश कुमार एवं समस्त शिक्षकगण व छात्र उपस्थित रहे।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें