Breaking News

Foto

मारपीट मामले में एफआईआर दर्ज

गाजीपुर। नन्दगंज थाना क्षेत्र के चिलार गांव में जमीन विवाद को लेकर एक महिला और उसके परिवार पर हमला किया गया। पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, घटना 15 मार्च की है। पीड़िता आरती देवी ने बताया कि वह अपनी जमीन में बारजा निकालने का विरोध कर रही थी। इस पर शशिकांत दूबे, सत्यम दूबे, अंशु दूबे ,दिनेश दूबे, रजत दूबे, केशव दूबे, और संयोग दूबे ने उस पर हमला कर दिया। आरोपियों ने लाठी-डंडे और हाथ के कड़े से हमला किया। हमलावर घर में घुसकर आरती को पीटने लगे। आरोप है कि अभद्रता भी की। हमले में आरती समेत परिवार के अन्य सदस्य भी घायल हुए। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने उसके साथ छेड़छाड़ भी की। मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष कमलेश कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें