गाज़ीपुर। प्रबंध निदेशक पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम,वाराणसी द्वारा विद्युत वितरण खंड- कासिमाबाद में OTS कैंप का निरीक्षण किया गया एवं सभी उपभोक्ताओं से इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ लेने हेतु अपील किया गया। अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उपभोक्ताओं को OTS योजना का अधिक से अधिक लाभ पहुंचाने हेतु उचित दिशा निर्देश दिए गए। दी गई जानकारी के मुताबिक कैम्प में 110 ओटीएस पंजीकरण हुए। 5.6 लाख रुपये जमा कराए गए। बताया गया कि उपभोक्ता एक मुश्त समाधान योजना के अंतर्गत विभागीय कैश काउंटर, जन सेवा केंद्रों, विद्युत सखियों एवं ऑनलाइन माध्यम से भी पंजीकरण करा सकते हैं। इस दौरान प्रबंध निदेशक शंभू कुमार, अधिशासी अभियंता शुभेंदु शाह, उपखंड अधिकारी एसके सिंह, अवर अभियंता शैलेंद्र ओझा, बड़ेबाबू एकराम सिद्धीकी, लाइन स्टाफ अखिलेश गौतम, अवर अभियंता आर एन सिंह, लाइन स्टाफ जितेंद्र सिंह, लाइनमैन एस एस ओ तथा बृजेश यादव राहुल, सिंह रुद्र प्रताप, मीटर रीडर अशोक एवं राहुल कंप्यूटर ऑपरेटर महेंद्र सिंह उपस्थित रहे।
15 hours ago
खबर
पुलिस पर पथराव का मामला, डीआईजी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण






