गाजीपुर। विकास भवन से मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य ने कृषक भ्रमण बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। भांवरकोल ब्लॉक और भदौरा ब्लाक से किसानों को बसों में बैठाकर नवीन कृषि पद्धति सिखाने हेतु कृषि विज्ञान केंद्र अंकुशपुर का भ्रमण कराया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य ने बताया की इस भ्रमण का उद्देश्य किसानों को नवीन कृषि तकनीकी की जानकारी देना साथ ही साथ जैविक खेती में कृषकों द्वारा अपनी गई विधि जैसे खेत की तैयारी, बीज का चुनाव, बीज का शोधन, जैव कीटनाशक का चुनाव व उसका प्रयोग, उत्पादन व उसका मूल्य वर्धन कर विपणन से आय वृद्धि कराने के उद्देश्य से भ्रमण कराया जा रहा है। इस दौरान भ्रमण कार्यक्रम में भांवरकोल और भदौरा ब्लाक से कुल 80 किसानों ने हिस्सा लिया। किसानों के लिए दो बसों की व्यवस्था की गई थी। इस अवसर पर अधिकारियों के साथ-साथ किसानों में मुख्य रूप से बीडीओ भांवरकोल रामकृपाल यादव व सचिव सूर्यभान, शेरपुर प्रधान प्रतिनिधि जयानंद राय, सत्येंद्र राय, कृष्णानंद राय, अवधमनी यादव, लल्लन यादव आदि किसान मौजूद रहे।
19 hours ago
खबर
सनबीम स्कूल महाराजगंज की कोऑर्डिनेटर सुभदा राय एजुकेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड से सम्मानित






