Breaking News

Foto

चोरी के शक मे दबंगो की पिटाई से युवक की मौत

गाजीपुर। दबंगों ने पीट पीट कर एक युवक की हत्या कर दी चोरी के शक मे दबंगो ने युवक की लाठी डंडो से जमकर पिटाई की,जिसके चलते युवक की मौत हो गयी।मामला शादियाबाद थाना क्षेत्र के कस्बा कोईरी का है।जहां रहने वाले युवक दिनेश कुशवाहा की गांव के रहने वाले दबंगों ने चोरी के शक मे लाठी डंडो से जमकर पिटाई की।मृतक युवक के पिता उसे बचाने पहुंचे तो दबंगों ने उन्हे भी मारा पीटा।बताया जा रहा है की आरोपियों के घर मे करीब एक हफ्ते पहले चोरी हुई थी।चोरी की घटना के लिये दबंग दिनेश पर इल्जाम लगा रहे थे।दबंगों ने चोरी का आरोप लगाये हुये युवक को लाठी डंडो से बेरहमी से पीटा।जिससे युवक की मौत हो गयी।परिजनों ने दो दबंगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।फिलहाल केस दर्ज कर पुलिस कार्यवाही मे जुटी है।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें