ग़ाज़ीपुर में आज पर्यटकों को लेकर क्रूज पहुंचा। गंगा नदी पर चल रहे राजमहल क्रूज में वाराणसी से सैलानी ग़ाज़ीपुर पहुंचे। क्रूज पर सवार सैलानी ग़ाज़ीपुर स्थित लॉर्ड कार्नवालिस का का भ्रमण कर बक्सर के लिए रवाना हो गए। बताया जा रहा है कि क्रूज पर वाराणसी से 24 सैलानी सवार हुए है। जो गंगा किनारे बसे गांवों शहरों का पर्यटन कर रहे हैं। वाराणसी से कोलकाता जाने वाला राजमहल क्रूज़ आज गाजीपुर के नवापुरा घाट के पास पहुंचा। जिसके बाद उसमें सवार इंग्लैंड, बेल्जियम देशों के 24 नागरिक सवार थे। यहां उन्होंने स्थानीय बाजार, मुख्य जगहों को घूमकर देखा और गाजीपुर के गोराबाजार स्थित लॉर्ड कॉर्नवालिस के मकबरे और पार्क को भी घूम कर देखा। शहर के लालदरवाजा से टूरिस्ट वैन में बैठ कर सैलानी नवापुरा घाट पहुंचे। वहां लगी राजमहल क्रूज पर सवार होकर आगे के लिए रवाना हो गए। क्रूज के लाइजनिंग आफिसर अजीत सिंह ने बताया कि वाराणसी से 24 विदेशी सैलानी सवार होकर 21 सितंबर को वाराणसी से चले जो सोमवार को गाजीपुर के नवापुरा घाट पर पहुंचे। इसमें सवार सैलानियों ने लॉर्ड कॉर्नवालिस मकबरा घूमा और मिश्रबाजार से लालदरवाजा तक पैदल बाजार का भ्रमण किया। उसके बाद नवापुरा घाट से क्रूज के जरिये आगे के लिए रवाना हुए।
20 hours ago
खबर
पुलिस पर पथराव का मामला, डीआईजी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण






