Breaking News

Foto

सनशाइन पब्लिक स्कूल जमानियां के 12वीं के छात्र-छात्राओं का विदाई समारोह

ग़ाज़ीपुर। सनशाइन पब्लिक स्कूल, कसेरा पोखरा, जमानियां के कक्षा बारहवीं के छात्र-छात्राओं का विदाई समारोह शाइन रेस्टोरेंट एंड वैंक्वेट लान में दिनांक 7 फरवरी 2026 को आयोजित किया गया । कक्षा ग्यारहवीं के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों को प्रस्तुत किया और अपने वरिष्ठ छात्र-छात्राओं से अनुभवों का आदान-प्रदान किया। विज्ञान और कामर्स विभाग के शिक्षकों ने बारहवीं के छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए परीक्षा के विभिन्न बिन्दुओं पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर विद्यालय के संस्थापक चेयरमैन सर्वानंद सिंह, अध्यक्ष चन्द्रशेखर सिंह, प्रबन्धक अमित कुमार सिंह, प्रधानाचार्य शैलेन्द्र कुमार सिंह, प्राइमरी विंग की प्रभारी पूजा सिंह ने छात्र-छात्राओं को अपना आशीर्वाद देते हुए उन्हें अपना आत्मविश्वास बनाए रखने का सुझाव दिया। फेयरवेल के कार्यक्रम में,शेख फैजान अली को मिस्टर फेयरवेल और सृष्टि सिंह को मिस फेयरवेल के सम्मान से पुरस्कृत किया गया। अन्त में, सभी छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य एवं उनके उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम की कामना की गई। उन्हें जीवन में तनावमुक्त रहकर बेहतर लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित किया गया ।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें