गाजीपुर। गंगा नदी पर स्थित हमीद सेतु पर एक साधु वेशधारी व्यक्ति द्वारा किए गए खतरनाक स्टंट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में लाल कपड़े पहने व्यक्ति को पुल के रेलिंग को पार कर जयकारा लगाते हुए लगभग सौ फीट नीचे गंगा नदी में छलांग लगाते हुए देखा जा सकता है। छलांग लगाने के बाद वह सुरक्षित बाहर निकल आया। स्थानीय लोगों के अनुसार यह व्यक्ति पहले भी कई खतरनाक स्टंट कर चुका है। सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए वह अक्सर अपनी जान जोखिम में डालकर ऐसे कृत्य करता है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम सुरेश यादव पुत्र सचनू यादव निवासी मुहम्मदपुर बताया। पुलिस ने उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में चालान कर दिया है। उपनिरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ऐसे खतरनाक कृत्य करने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई करेगी।
1 day ago
खबर
पुलिस पर पथराव का मामला, डीआईजी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण






