गाजीपुर। संदिग्ध हालत मे आरा मशीन संचालक का शव मिला है।मामला गहमर थाना क्षेत्र के देवकली गांव का है।आरा मशीन के एक कमरे मे संचालक का शव पड़ा मिला है।शव की गर्दन और कन्धे पर चोट के निशान मिले है।बताया जा रहा है कि रेवतीपुर गांव के रहने वाले विनोद गुप्ता की देवकली मे आरा मशीन थी।वो देखरेख के लिये आरा मशीन पर ही रहते थे।आरा मशीन के एक कमरे मे संदिग्ध हालत मे उनका शव मिला तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।परिजनों ने आरा मशीन मालिक की हत्या की आशंका जताई है।फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन मे जुटी हुई है।
19 hours ago
खबर
सनबीम स्कूल महाराजगंज की कोऑर्डिनेटर सुभदा राय एजुकेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड से सम्मानित






