Breaking News

Foto

फ़ाइनल मुकाबले में ग़ाज़ीपुर को हराकर जीत गई वाराणसी की टीम

ग़ाज़ीपुर। माध्यमिक विद्यालयीय मंडलीय क्रिकेट प्रतियोगिता नेशनल इंटर कॉलेज के सौजन्य से पीजी कॉलेज खेल मैदान पर आयोजित हुई। पहला मैच वाराणसी और चंदौली के बीच खेला गया। जिसमें वाराणसी की टीम विजयी रही एवं दूसरा मैच जौनपुर और गाजीपुर के बीच खेला गया जिसमें गाजीपुर टीम ने मुकाबला जीत कर फाइनल में जगह पक्की की। फाइनल मुकाबला वाराणसी और गाजीपुर के बीच खेला गया। टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए गाजीपुर की टीम ने 10 ओवर की समाप्ति पर 69 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी वाराणसी की टीम सात विकेट से यह मुकाबला जीत गई l समापन समारोह के मुख्य अतिथि जिला विजय निरीक्षक भास्कर मिश्र एवं विशिष्ट अतिथि प्रधानाचार्य दिनेश कुमार यादव थे । इस अवसर पर शिवकुमार सिंह वीर बहादुर सिंह राजेश राय दिनेश सिंह श्री राम सिंह क्रीड़ा सचिव आकाश कुमार सिंह अविनाश सिंह अशोक कुमार सिंह तरुण कुमार सिंह हिमांशु मौजूद रहे। धन्यवाद ज्ञापन संजीव कुमार यादव ने किया।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें