ग़ाज़ीपुर। गोंड़ एवं खरवार जाति के लोगो का जनजाति प्रमाण पत्र जारी कराने की मांग लंबे समय से चल रही है। इस बीच युवा भाजपा नेता पीयूष राय ने सीएम योगी से लखनऊ में मुलाकात की और इस समस्या के समाधान की मांग की। उन्होंने कहा कि तहसील मुहम्मदाबाद के तहसीलदार द्वारा गोंड एवं खरवार के लिये जनजाति प्रमाण पत्र निर्गत नही किया जा रहा है। जिन लोगो का पूर्व में प्रमाण पत्र निर्गत है उनके परिवार के सदस्यों का प्रमाण पत्र नही बनाया जा रहा है। जिसके चलते पूरे गोंड एवं खरवार समाज में अकोश व्याप्त है। पीयूष राय ने जनजाति प्रमाण पत्र निर्गत कराने का अनुरोध किया है। पूर्व भाजपा विधायक कृष्णानंद राय के पुत्र और युवा भाजपा नेता पियूष राय ने बताया कि हमारा प्रार्थना पत्र पढ़ते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार समाज के हर वर्ग की समस्याओं के समाधान और विकास के लिए लगातार प्रयासरत है।
21 hours ago
खबर
पुलिस पर पथराव का मामला, डीआईजी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण






