गाजीपुर। खाद्य सुरक्षा विभाग आगामी त्यौहार को लेकर अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। नवरात्रि पर्व के अवसर पर मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों के विक्रय पर प्रभावी रोकथाम हेतु विशेषकर कुट्टू का आटा, सिंघाड़े का आटा, सूखे मेवे, मूगफली, साबूदाना, रामदाना व अन्य फलाहार की गुणवत्ता को लेकर व हानिकारक रसायनों से कृत्रिम रूप से पकाये गये फलों के भण्डारण/विक्रय को प्रतिबन्धित करने के उद्देश्य सें विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी विशेष अभियान के तहत कुल 05 नमूना संग्रहित किया गया एवं मूगफली दाना 31 बोरी (1550 किलोग्राम) को सीज किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत एक लाख दस हजार रूपये बताई जा रही है। इस अभियान के दौरान हाटा रोड पानी टंकी के पास मुहम्मदाबाद स्थित मेसर्स श्री शिव ट्रेडर्स से डोडा बर्फी का 01 नमूना, बाराचवर स्थित तारानाथ सिंह कुशवाहा की दुकान से छेना मिठाई का 01 नमूना, बाराचवर स्थित लवकुश किराना स्टोर से घी (अनिक ब्राण्ड) का 01 नमूना, मुहम्मदाबाद बस स्टेण्ड स्थित आलम मुरादाबादी चिकन बिरयानी एवं हैदराबादी चिकन बिरयानी दुकान से चिकन बिरयानी का 01 नमूना लिया गया। साथ ही मेसर्स विनोद कुमार, सुनील कुमार किराना स्टोर, दालमण्डी युसुफपुर मुहम्मदाबाद से मूगफली दाना का 01 नमूना संग्रह किया गया एवं मूगफली दाना 31 बोरी (1550 किलोग्राम) अनुमानित मूल्य एक लाख दस हजार रूपये को सीज/जब्त किया गया। संग्रहित नमूनें खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला, उ0प्र0 को भेजे जा रहे है, जॉच रिपोर्ट मिलने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के अन्तर्गत विधिक कार्यवाही की जायेगी। वहीं अपर जिलाधिकारी के न्यायालय द्वारा बिना पंजीकरण प्राप्त किये मानक विहीन खाद्य पदार्थ किशमिश विक्रय किये जाने पर आसमानी चक निवासी रोहित यादव के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 25000रुपये का अर्थदण्ड लगाया गया। नमूना संग्रह की कार्यवाही में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुमन कुमार मिश्र, खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ0 तूलिका शर्मा, गुलाबचन्द गुप्ता, राजीव कुमार सिंह, पंकज कुमार कन्नौजिया, विरेन्द्र यादव एवं अरविन्द प्रजापति आदि शामिल रहे।
18 hours ago
खबर
पुलिस पर पथराव का मामला, डीआईजी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण






