Breaking News

Foto

विधायक की मौजूदगी में हुई क्षेत्र पंचायत की बैठक, विकास के मुद्दे पर चर्चा

गाजीपुर के विकास खंड भदौरा के सभागार में सोमवार को महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र पंचायत सदस्यों और ग्राम प्रधानों ने हिस्सा लिया। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख नर्गिस खां ने की। बीडीओ कृष्ण कुमार सिंह के साथ ग्राम प्रधान और बीडीसी सदस्य उपस्थित रहे। इस दौरान ग्राम प्रधानों और अन्य प्रतिनिधियों ने ब्लॉक क्षेत्र से संबंधित 373 विकास प्रस्ताव प्रस्तुत किए। ब्लॉक प्रमुख ने बताया कि सरकार ग्रामीण क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने सभी ग्राम प्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों से निस्वार्थ भाव से काम करने का आग्रह किया। साथ ही सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर दिया। विकास खंड अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह ने बताया कि विकास कार्यों के लिए एक कमेटी का गठन किया जाएगा। बैठक में भाग लेने वाले सभी ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्यों को 1000 रुपये का भत्ता ऑनलाइन दिया जाएगा। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जमानिया विधायक ओमप्रकाश सिंह मौजूद रहे। साथ ही ब्लॉक प्रमुख पति औरंगजेब खां, बीएमएम निधि उपाध्याय, सुनीता देवी, एसडीओ कृषि श्याम सुंदर समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में कुल 67 क्षेत्र पंचायत सदस्य और 16 ग्राम प्रधान शामिल हुए।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें