Breaking News

Foto

शिक्षक दिवस पर सनशाइन पब्लिक स्कूल जमानिया की अनूठी पहल

गाजीपुर जिले के जमानियां अंतर्गत कसेरा पोखरा के बनवासी बस्ती में‌ आज गुरूवार को सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के उपलक्ष्य पर आउट आफ‌ स्कूल (शिक्षा से वंचित) बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए एक अनूठी पहल की गई,जिसमें बस्ती में सनशाइन पब्लिक स्कूल की ओर से एक पाठशाला का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ विद्यालय के चेयरमैन चंद्रशेखर सिंह एवं प्रबंधक अमित कुमार सिंह ने सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्प अर्पित करने के साथ ही दीप प्रज्ज्वलित कर किया।इसके बाद विद्यालय के शिक्षकों ने सर्वपल्ली राधाकृष्णन के कृतृत्व और व्यक्तित्व से बच्चों को परिचित कराया। बनवासी बच्चों को अक्षर ज्ञान, हिंदी वर्णमाला का ज्ञान शिक्षक गोपीराम, अंग्रेजी वर्णमाला का ज्ञान इब्रत मैम, राइम्स ताजवर मैम, संख्या का ज्ञान अनिल सिंह और संदीप कुमार, विज्ञान से संबंधित जानकारी शगुफ्ता, आस्था और वृजेश सिंह, चित्रकारी और कला का ज्ञान इंद्रजीत कुमार द्वारा कराया गया। बनवासी बच्चों को खेलकूद और स्वास्थ्य, शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जागरुक किया गया। इस दौरान बच्चों में पुस्तकें और उपहार वितरित कर उन्हें शिक्षा ‌के प्रति प्रोत्साहित किया गया । उक्त अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक अमित कुमार सिंह ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षा, जीवन का अनिवार्य अंग है, बिना शिक्षा के जीवन में सफलता की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। उन्होंने कहा कि शिक्षा जीवन की विभिन्न समस्याओं में सामंजस्य स्थापित करने में मदद करती है। विद्यालय ने शिक्षा से वंचित बच्चों को शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रोत्साहित किया, जो एक नई पहल है।इस नेक पहल की सामान्य जनों ने स्वागत योग्य बताया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य शैलेन्द्र कुमार सिंह, प्राइमरी विंग प्रभारी श्रीमती पूजा सिंह आदि मौजूद रहे। 


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें