गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने अपर पुलिस अधीक्षक नगर कार्यालय का उद्घाटन किया। इस कार्यालय का आधुनिक रूप से कायाकल्प किया गया है, जिससे यह अधिक उपयोगी बन सके। उद्घाटन के दौरान पुलिस अधीक्षक ने कार्यालय की नई सुविधाओं और भव्यता की सराहना की।
उन्होंने इस कार्य से जुड़े सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई भी दी। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, प्रतिसार निरीक्षक और अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।






