ग़ाज़ीपुर। सनशाइन पब्लिक स्कूल कसेरा पोखरा, जमानियां, गाज़ीपुर में 79 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया । विद्यालय के संस्थापक चेयरमैन सर्वानंद सिंह ने ध्वजारोहण किया। विद्यालय के छात्र -छात्राओं ने देशभक्ति पर आधारित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों को प्रस्तुत कर उपस्थित शिक्षकों और छात्र -छात्राओं की वाहवाही बटोरी । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विद्यालय के प्रबन्धक अमित कुमार सिंह ने राष्ट्र की स्वतंत्रता और संप्रुभता के प्रति छात्र -छात्राओं को जागरूक किया और पर्यावरण की स्वच्छता और संरक्षण के लिए छात्र छात्राओं को प्रोत्साहित किया।हाल ही में घटित धराली और किश्तवाड़ में भू-स्खलन जैसी त्रासदी का जिक्र करते हुए ऐसी प्राकृतिक आपदाओं से भी आजाद होने पर बल दिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य शैलेन्द्र कुमार सिंह ने भी संबोधित करते हुए स्वतंत्रता सेनानीयों के त्याग और बलिदान पर प्रकाश डाला। स्वतंत्र भारत और विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने में सभी लोगों के सहयोग की अपेक्षा की । उक्त अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष चन्द्रशेखर सिंह, प्राइमरी विंग की प्रभारी पूजा सिंह एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थिति थे ।
20 hours ago
खबर
सनबीम स्कूल महाराजगंज की कोऑर्डिनेटर सुभदा राय एजुकेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड से सम्मानित






