Breaking News

Foto

उ. प्र. अपराध निरोधक समिति ने बंदियों में मिठाई और फ़ल वितरण कर मनाया स्वतन्त्रता दिवस

ग़ाज़ीपुर। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संरक्षित एवं जेल मैन्युअल के अंतर्गत कार्यरत संस्था उत्तर प्रदेशीय अपराध निरोधक समिति ने जिला जेल गाजीपुर में 15 अगस्त दिन शुक्रवार को जिला कारागार के झंडारोहण कार्यक्रम में भाग लिया। इस मौके पर जेल अधीक्षक जगदंबा प्रसाद दुबे, जेलर शेषनाथ यादव और डिप्टी जेलर राजेश कुमार के साथ तमाम जेल कर्मचारी मौजूद रहे। जेल अधीक्षक ने बताया कि स्वतंत्रता के बाद जो अधिकार मिले हैं उन अधिकारों की रक्षा करने के लिए हमें अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर देश को और मजबूत बनाना है। उत्तर प्रदेशीय अपराध निरोधक समिति के चेयरमैन कमलेश श्रीवास्तव के निर्देशानुसार जेल में निरुद्ध बंदियों के लिए समिति के पदाधिकारियों ने मिठाई एवं फल वितरण की व्यवस्था कर बंदियों के खुशियों में साझेदार बने। इस मौक़े पर समिति के जिला सचिव अभिषेक सिंह, वसीम रज़ा, मुकेश कुमार उपाध्याय, मदन मोहन, विनीत कुमार दुबे, विनीत चौहान आदि लोग मौजूद रहे।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें