Breaking News

Foto

शव मिलने से सनसनी

ग़ाज़ीपुर। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के पलिया गांव के युवक धीरज गुप्ता का शव सोमवार को उसके घर से कुछ ही दूरी पर मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। शव मिलने की सूचना मिलते ही करीमुद्दीनपुर पुलिस मौके पर पहुंच युवक को अचेत अवस्था में मान इलाज के लिए मुहम्मदाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गयी जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिए। परिजन गांव के ही एक परिवार पर जान से मारने का आरोप लगा रहे हैं। थानाध्यक्ष करीमुद्दीनपुर दीपक कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सही स्थिति का पता चल पाएगा।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें