गाजीपुर। जिले के जमानियां कोतवाली क्षेत्र के बिहार से सटे करमहरी सीमा के समीप वाहन चेकिंग के दौरान बीते देर रात्रि को पुलिस,स्वाट और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्यवाई में दो अंतरराज्यीय हेरोइन तस्करो को 915 ग्राम हेरोइन के साथ दबोचने में टीम को बडी सफलता मिली। साथ ही पुलिस ने तस्करो के पास से एक बाइक भी बरामद किया। पुलिस की संयुक्त टीम ने दोनों तस्करो के पास से बरामद इस हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब दो करोड़ बताई जा रही है। पुलिस ने दोनों से कडी पूछताछ के बाद उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर उनका मेडिकल मुआयना कराने के बाद दोनों का चालान कर बरामद बाइक को भी सीज कर दिया। और मामलें की छानबीन में जुट गई है। सीओ रामकृष्ण तिवारी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि दो तस्कर भारी मात्रा में हेरोइन लेकर बिहार जाने की फिराक में है,जिसके बाद पुलिस,सर्विलांस और स्वाट की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर वाहनों की चेकिंग में जुट गई,बताया कि इसी दौरान एक बाइक तेजी से एक बाईक पर दो सवार आते दिखे। बताया जब संयुक्त टीम ने उन्हें रूकने का इशारा किया तो सवार मय बाइक तेजी से भागने लगे,जिसपर हरकत में आते हुए संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर उनका पिछा करते हुए कुछ दूर पर ही दबोच लिया। सीओ ने बताया कि जब पुलिस टीम ने उनकी तलाशी ली तो झोले से बडी मात्रा में हेरोइन बरामद हुई। उन्होंने बताया कि जिसके बाद दोनों को बरामद मय हेरोइन और बाइक समेत थाने लाया गया,जहाँ उनसे कडी पूछताछ पुलिस की संयुक्त टीम ने किया,बताया कि दबोचे गये तस्करों ने पूछताछ में अपना नाम पता क्रमश: प्यारे चौधरी निवासी नरसिंहपुर थाना जमानियाँ जनपद गाजीपुर और दूसरा अशोक कुमार निवासी तेहरा चौरस्ता थाना बिहिया जनपद भोजपुर (बिहार) बताया। सीओ रामकृष्ण तिवारी ने बताया कि गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अजय कुमार,उपनिरीक्षक अरूण पाण्डेय आरक्षी संदीप कुमार,अभिषेक तिवारी,आनन्द सिंह सर्विलांस टीम के उपनिरीक्षक शिवाकान्त मिश्रा ,हेड कांस्टेबल विकास श्रीवास्तव के अलावा स्वाट टीम के आरक्षी आदर्श कुमार,सोनू गौड़,आनन्द सिंह,आकाश शुक्ला और आकाश सिंह शामिल रहे।
18 hours ago
खबर
सनबीम स्कूल महाराजगंज की कोऑर्डिनेटर सुभदा राय एजुकेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड से सम्मानित






