गाजीपुर। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड नई दिल्ली द्वारा बारहवी कक्षा का परीक्षा फल घोषित किया गया है। घोषित परीक्षा परिणाम के अनुसार, सनशाइन पब्लिक स्कूल, कसेरा पोखरा जमानियाँ गाजीपुर की छात्रा प्राप्ति मौर्या ने विज्ञान वर्ग में सर्वाधिक 95.8 प्रतिशत अंक अर्जित कर गाजीपुर जनपद की श्रेष्ठता सूची में प्रथम स्थान प्राप्त किया है और ओवरआल जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। विज्ञान वर्ग की छात्रा प्राची मौर्या ने 94.8 प्रतिशत अंक अर्जित किया है। वाणिज्य वर्ग में पीयूष कुमार वर्मा ने 93.40 प्रतिशत अंक अर्जित किया है। विज्ञान वर्ग की छात्रा नंदनी सिंह ने 93.2 प्रतिशत अंक अर्जित किया है। विद्यालय के संस्थापक चेयरमैन सर्वानन्द सिंह, अध्यक्ष चन्द्रशेखर सिंह प्रबन्धक अमित कुमार सिंह प्रधानाचार्य शैलेन्द्र कुमार सिंह एच.ओ.डी प्राइमरी विंग पूजा सिंह, शिक्षक विजय सिंह, जयप्रकाश सिंह, बृजेश सिंह, कामरान खां. सदरे आलम, सुधीर राय, महेश्वर नाथ सिंह, अनिल सिंह, पूनम सिंह, ने सफल छात्र-छात्राओं का हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
1 day ago
खबर
पुलिस पर पथराव का मामला, डीआईजी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण






