ग़ाज़ीपुर। जमीन कब्जा किये जाने से आक्रोशित ग्रामीणों ने आज जिलाधिकारी आवास पहुँच कर कार्यवाही की मांग की। डीएम आवास पर ग्रामीणों की भीड़ जुटने की सूचना मिलते ही सदर एसडीएम और तहसीलदार मौके पर पहुचे और किसी तरह समझा बुझाकर लोगो को शांत कराया। साथ ही कार्यवाही का भरोसा दिया। संजय ने बताया कि हम मुग्लानीयक शहरी के निवासी है। हम लोगो को सीलिंग पट्टा हुआ था। पट्टे वाली जमीन पर काबिज और आबाद चले आ रहे हैं। कुछ दबंग किस्म के लोग जमीन पर बाउन्ड्री बनाकर जमीन को कब्जा करने का प्रयास कर रहे है। उनके द्वारा हम गरीबों को जमीन पर जबरदस्ती अवैध निर्माण किया जा रहा है। पीड़ितों ने मामले की जांच कराने और भूमि की पैमाइश करा कर न्याय दिलाने की मांग की। सदर तहसीलदार राजीव यादव ने बताया मामले की जानकारी हुई है। शिकायती पत्र लेकर एक हफ्ते में कार्यवाही को कहा गया है।
23 hours ago
खबर
पुलिस पर पथराव का मामला, डीआईजी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण






