Breaking News

Foto

जमानिया के किशुनीपुर में साइन ग्रुप का अत्याधुनिक कैफे, रेस्टोरेंट और लॉन का उद्घाटन

ग़ाज़ीपुर। जमानिया तहसील क्षेत्र के किशुनीपुर में सोमवार को साइन ग्रुप द्वारा अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस कैफे, रेस्टोरेंट और बैंक्वेट लॉन का भव्य उद्घाटन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री और जमानिया के विधायक ओमप्रकाश सिंह ने दीप प्रज्वलित कर और फीता काटकर इसका उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद, विधायक ओमप्रकाश सिंह ने कैफे और रेस्टोरेंट के स्वादिष्ट व्यंजन चखकर उनके गुणवत्ता की सराहना की।

इस मौके पर सनसाइन पब्लिक स्कूल के चेयरमैन सर्वानंद सिंह ने मुख्य अतिथि और अन्य आगंतुकों का स्वागत किया। विधायक ओमप्रकाश सिंह ने अपने संबोधन में कहा, "इस कैफे और रेस्टोरेंट के खुलने से इलाके के लोगों को गुणवत्तापूर्ण और शुद्ध भारतीय लजीज व्यंजन सस्ते दामों पर मिल सकेंगे। इसके अलावा,  लॉन में हर तरह के आयोजन किए जा सकेंगे, जिससे लोग खुद को सुविधा में महसूस करेंगे। यह कदम इस क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही जरूरत को पूरा करेगा।" चेयरमैन सर्वानंद सिंह ने कहा, "यह कैफे और रेस्टोरेंट इलाके के लोगों के लिए एक नई सुविधा लेकर आया है, जहां शुद्ध और गुणवत्तापूर्ण भारतीय व्यंजन उपलब्ध रहेंगे।" इस उद्घाटन समारोह में अध्यक्ष अमित सिंह, प्रबंधक चंद्रशेखर सिंह, मोहित सिंह, अम्ब्रिश यादव, अनिल यादव सहित कई अन्य प्रमुख लोग भी मौजूद रहे।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें