ग़ाज़ीपुर। शौच करने के बाद हाथ पैर धोने नदी के किनारे गई वृद्ध महिला का पैर फिसलने से नदी में डूबकर मौत हो गई घटनास्थल से काफी दूरी पर शव पानी में बहता जा रहा था ग्रामीणों की मदद से शव को बहते नदी से निकाला गया। शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के जगनापुर गांव निवासीनी तीजा देवी 80 वर्षीय मंगलवार की सुबह शौच करने के लिए गई हुई थी शौच करने के बाद जीगना बेसो नदी में हाथ धोने के बाद जैसे ही पैर धोने के लिए नदी मे पैर डाली वैसे ही पैर फिसल गया और नदी में डूबने से उसकी मौत हो गई। शव जंगीपुर थाना क्षेत्र के मीठापारा बेसो नदी के किनारे मिला महिला का शव देखकर ग्रामीणों के होश उड़ गए। ग्रामीणों की मदद से शव को किनारे परिजनों को सूचित किया गया मौके पर पहुचे परिजनों ने पुलिस को बिना सूचित किए शव को लेकर चले गए।
20 hours ago
खबर
सनबीम स्कूल महाराजगंज की कोऑर्डिनेटर सुभदा राय एजुकेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड से सम्मानित






