गाजीपुर। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में हुए पंचायत उपचुनाव की मतगणना आज संपन्न हुई। मतगणना के बाद 5 नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों की घोषणा की गई। जिसमे विकासखंड सदर के डिलिया ग्राम पंचायत उपचुनाव की हुई मतगणना में गिरिजा देवी 1371 मत, धर्मेंद्र यादव 318 मत और मुरहू 113 मत हासिल किए। बता दे की तात्कालिक ग्राम प्रधान अनिल बिंद के मृत होने के उपरांत हुए उप चुनाव में उनकी पत्नी गिरिजा देवी ने जीत हासिल की है। देवकली ब्लाक के धरीकलां ग्राम पंचायत ग्राम प्रधान उप चुनाव की मतगणना ब्लाक मुख्यालय पर भारी सुरक्षा के बीच हुई। जिसमे कॊशिल्या 24 मतों से निर्वाचित घोषित की गयी। सीमा दूसरे स्थान तथा नीरा को तीसरे स्थान पर संतोष करना पङा। धरीकलां गांव मे हुए उप चुनाव मे कुल 778 वोट पङे जिसमे कॊशिल्या को 37 , सीमा को 351 तथा नीरा को 40 वोट मिले। निर्वाचन अधिकारी अनुराग पाण्डेय व सहनिर्वाचन अधिकारी अजय कुमार सिंह ने विजेता उम्मीदवार को प्रमाणपत्र दिया। वहीं कासिमाबाद विकास खंड क्षेत्र में ग्राम मुहम्मदपुर टंडवा रिक्त हुए प्रधान पद के उपचुनाव की ब्लाक मुख्यालय पर मतगणना समाप्त हुई। गुरुवार सुबह शुरू हुई उपचुनाव की मतगणना में प्रत्याशियों और उनके समर्थकों में काफी जोश देखने को मिला। परिणाम घोषित कर विजयी प्रत्याशी को उपचुनाव अधिकारी के द्वारा प्रमाण पत्र सौंपा गया। कासिमाबाद विकाश खंड मुहम्मदपुर टंडवा ग्राम प्रधान को अपनी आपराधिक पृष्ठभूमि छुपाना महंगा पड़ गया था। जिसकी शिकायत के बाद अभिलेख में जांच में आपराधिक पृष्ठभूमि पाए जाने पर सूर्यनाथ चौहान को ग्राम प्रधान पद से बर्खास्त कर दिया गया था ।उसके बाद रिक्त पड़े पद पर बीते 6 अगस्त को उपचुनाव सम्पन्न हुआ था, जिसमें तीन प्रत्याशियों पुष्पा चौहान, सविता चौहान और सुनील चौहान प्रधान पद के प्रबल दावेदार रहे। जिसमें पुष्पा चौहान 733 मत प्राप्त विजयी रहीं। वही भदौरा विकासखंड अंतर्गत शेरपुर गांव में हुई त्रिस्तरीय पंचायत उप चुनाव की मतगणना सकुशल संपन्न हो गई है। टोटल 960 मतदाताओं में 327 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। आज गुरुवार को हुए मतगणना में ग्राम प्रधान पद के प्रत्याशी आशा देवी को 128 मत मिले जबकि सोनी देवी को 181 वोट मिले। इस प्रकार चुनाव अधिकारियों के द्वारा सोनी देवी को 53 वोटो से विजई घोषित किया गया। जमानिया क्षेत्र के ग्राम पंचायत तियरी में हुए ग्राम प्रधान पद के उपचुनाव के बाद मतगणना में विनोद यादव 180 मतों से निर्वाचित घोषित किए गए।
1 day ago
खबर
पुलिस पर पथराव का मामला, डीआईजी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण






