Breaking News

Foto

निर्धारित समय और स्थान पर ही होगा मूर्ति विसर्जन

गाजीपुर। प्रशासन आगामी त्यौहारों को लेकर मुस्तैद नजर आ रहा है। किसी कड़ी में दुर्गा पूजा को लेकर जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक डॉ0 ईरज राजा ने दशहरा के अवसर पर मूर्ति विसर्जन हेतु चिन्हित स्थानो का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान बनाये गये रजागंज मूर्ति विसर्जन स्थल का जायजा लिया एवं सम्बन्धित अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि पूर्व में जिन स्थानो पर व जिस तरह से मूर्ति विसर्जित की गयी थी, उसी प्रकार से मूर्ति विसर्जन किया जायेगा।कोई स्थान परिवर्तन नहीं होगा। बताया कि ग्रामीण और शहर की मूर्ति विसर्जन का समय निर्धारित है, उसी के अनुसार ही मूर्तियां विर्सजित की जाएगी। कोई भी मूर्ति नहरो, नालो तथा गंगा नदी में विसर्जित नही करेगा। इस दौरान अपर जिलाधिकारी, एस0पी0सिटी ज्ञानेंद्र, उपजिलाधिकारी सदर प्रखर उत्तम सहित सम्बन्धित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। मालूम हो कि पूरे जनपद में 400 से ज्यादा दुर्गा पूजा पंडाल स्थापित किए गए हैं। जिनमे स्थापित मूर्तियों का विसर्जन निर्धारित स्थान पर किया जाएगा। जिसको लेकर जिला प्रशासन व्यापक बंदोबस्त पूरे कर लिए हैं। वही रामलीला के लंका मैदान में होने वाले दशहरे के मेले और रावण दहन के दौरान सुरक्षा बंदोबस्त भी मुकम्मल किया जा चुके हैं।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें