Breaking News

Foto

जिला ताईक्वांडो प्रतिस्पर्धा में गैबिपुर बना विजेता

गाजीपुर। ताईक्वांडो एसोसिएशन की निगरानी में सैदपुर क्षेत्र के गैबिपुर में स्थित गौतम स्पोर्ट्स अकादमी के प्रांगण में 10वीं जिला स्तरीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। बीते रविवार से सोमवार तक चली प्रतियोगिता में मेजबान गैबिपुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में जिले के दो दर्जन से ज्यादा विद्यालयो के कुल 200 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें अलग-अलग भार वर्ग में 6 वर्ष से लेकर 15 वर्ष तक के खिलाड़ी शामिल रहे। पूरी प्रतियोगिता के दौरान अपनी-अपनी टीम के खिलाड़ियों को सपोर्ट करने के लिए, उनके विद्यालयों की टीम के खिलाड़ी तालियां बजाते रहे। मुख्य अतिथी संगठन के काशी प्रांत के अध्यक्ष पंकज श्रीवास्तव व प्रान्त मंत्री वीरेंद्र नाथ उपाध्याय ने विजेता टीमों को विनर, रनरअप और सेकेंड रनरअप की ट्रॉफी प्रदान कर संम्मानित किया। निर्णायक पैनल में वाराणसी से राष्ट्रीय रेफरी अरशद रजा, अरविंद यादव और जनपद से अभिषेक सिंह, सचिव कुशवाहा, खुशी मोदनवाल और नेहा राय रहे। कार्यक्रम के अंत में मेजबान गौतम स्पोर्ट अकादमी के संयोजक व जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार प्रकट किया। कहा कि प्रैक्टिस और लगन से जनपद के ताइक्वांडो खिलाड़ी, बीते कुछ वर्षों से प्रदेश से लेकर नेशनल स्तर तक अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं। विजेता खिलाड़ियों से यही कहना है कि वह अपनी प्रैक्टिस बनाए रखें। अतिथि के रूप में अजय प्रताप सिंह, शिवम दुबे, उदय प्रताप सिंह, विशाल कुमार, अल्का मौर्या आदि उपस्तित रहे।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें