Breaking News

Foto

अखिल भारतीय किसान महासभा के दो दिवसीय राज्य सम्मेलन का आगाज

गाजीपुर। अखिल भारतीय किसान महासभा का दो दिवसीय चौथा राज्य सम्मेलन आज गाजीपुर के लंका मैदान मे आज शुरू हुआ। सम्मेलन का झण्डारोहण गाजीपुर के वरिष्ठ किसान नेता डा सलाउद्दीन खान ने किया और आन्दोलनों मे शहीद किसानों की याद मे बनाई गयी शहीद बेदी पर पुष्पांजलि के साथ सम्मेलन शुरू हुआ। सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को सम्बोधित करते हुए सम्मेलन के मुख्य वक्ता किसान महासभा के राष्ट्रीय महासचिव व बिहार के काराकाट से भाकपा माले सांसद राजाराम सिंह ने कहा मोदी सरकार यह भूल गयी है कि दिल्ली के ऐतिहासिक किसान आन्दोलन ने उन्हें किस तरह झुकने पर मजबूर किया था। आज मोदी सरकार आन्दोलन मे किसानो से किये गये वायदों से पीछे हट गयी है एम एस पी गारंटी कानून नही बनने की वजह से ही इस समय उत्तर प्रदेश के किसानो को 15-16 सौ रूपये मे धान बेचने के लिए मजबूर होना पड रहा है। मोदी सरकार को किसानों की कोई चिंता नही उसने पूरी कृषि नीति को ही किसानों के हितों को पूरा करने के बजाय अपने कार्पोरेट मित्रों के हितों को पूरा करने मे बदल दी है। उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश मे किसान आन्दोलन को मजबूत करके ही देश के किसान आन्दोलन को मजबूत किया जा सकता है और उत्तर प्रदेश मे जो योगी सरकार साम्प्रदायिक घ्रुवीकरण की राजनीति कर रही है दमनकारी असंवैधानिक बुलडोजर अभियान चला रही है उसे रोकना भी किसान आन्दोलन का काम है इसके लिए गांव मे किसान, खेत मजदूर व बटाईदार किसानो मे एकता बढानी होगी। और किसान महासभा को यह काम करना होगा। सांसद राजाराम ने कहा किसान आन्दोलन की ताकत से वो व कई अन्य सांसद बने है किसान आन्दोलन मे वो ताकत है कि वो सरकारों को बदल दे। उद्घाटन सत्र मे भाकपा माले प्रदेश सचिव कामरेड सुधाकर यादव ने कहा उत्तर प्रदेश मे सिर्फ दलित आन्दोलन ही नही विपछ की पूरी राजनीति को बसपा के भाजपा के आगे आत्म समर्पण ने नुकसान पहुचाया है आज रायबरेली की घटना हो या और मामले हों रोज दलितों के साथ हत्या ब्लात्कार की घटनाये घट रही है, बसपा ने योगी सरकार से लडने से भले इंकार कर दिया हो भाकपा माले लेकिन हर घटना के खिलाफ, हर दमन के खिलाफ, गरीबो को सरकारी जमीनों से उजाडने के खिलाफ पीडितों के साथ है। उद्घाटन सत्र को खेत एवम् ग्रामीण सभा के सम्मानित राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीराम चौधरी,उत्तर प्रदेश किसान सभा के प्रदेश सचिव मुकुट सिंह, देवेन्द्र प्रसाद मिश्र, किसान नेता शिवा जी राय, खेत मजदूरों के नेता राजेश साहनी, एपवा नेत्री पूनम यादव, इंकलाबी नौजवान सभा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह, मजदूर संगठन एक्टू नेता अमरनाथ राजभर आदि ने सम्बोधित किया इस सत्र का समापन किसान महासभा के प्रदेश अध्यक्ष जय प्रकाश राय के अध्यक्षी वक्तव्य से हुआ।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें