Breaking News

Foto

सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत

गाजीपुर। नोनहरा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। घटना शनिवार की रात कठवामोड से कासिमाबाद जाने वाली सड़क पर हुई, जहां एक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। मृतक युवकों की पहचान चकफरीद गांव निवासी 23 वर्षीय विकास और 20 वर्षीय दीपक कुमार के रूप में हुई है। दोनों युवक रिश्तेदार के घर खिचड़ी पहुंचाकर वापस अपने गांव चक फरीद लौट रहे थे, जब यह हादसा हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही नोनहरा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतकों के मोबाइल फोन से उनके परिजनों को सूचित किया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी भेज दिया। नोनहरा थाना प्रभारी धीरेंद्र सोनकर ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और अज्ञात वाहन की पहचान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें