गाजीपुर। नौकरी के नाम पर लोगो को झांसा देकर लोगो से लाखों की धोखाधड़ी करने वाली कोचिंग पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। इस मामले में पुलिस ने कोचिंग के दस्तावेजो को संकलित किया है। पुलिस ने कार्यवाही करते हुए कोचिंग के एक कमरे में साक्ष्य सम्बन्धित दस्तावेजों को बन्द किया है।मामला रेवतीपुर थाना क्षेत्र के नगदिलपुर स्थित बक्सू बाबा एकेडमी का है।गौरतलब है कि इस मामले में कोचिंग संचालक समेत 5 लोगों पर केस दर्ज है।जबकि आरोपी फरार चल रहे है।आरोप है कि बिहार सचिवालय में एलडीसी की नौकरी दिलाने के नाम पर बड़ी संख्या में कोचिंग संचालक ने लाखों की धोखाधड़ी की है।कोचिंग संचालक पर दर्जनों लोगों से नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों की ठगी का आरोप है।
20 hours ago
खबर
पुलिस पर पथराव का मामला, डीआईजी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण






