गाजीपुर। दिनदहाड़े एक किन्नर की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। मामला नंदगंज थाना क्षेत्र के चोचकपुर मोड़ का है। जहाँ बेखौफ बदमाश ने कपड़े की दुकान में घुस कर किन्नर के सिर में उस वक्त गोली मार दी,जब वो दुकान में खरीददारी कर रही थी। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गया। घटना से इलाके में दहशत है।फिलहाल पुलिस वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश की तलाश कर रही है। बताया जा रहा है कि हर्ष उर्फ गंगा किन्नर नंदगंज क्षेत्र के चोचकपुर मोड़ पर कपड़े की एक दुकान में खरीददारी कर रही थी,कि इसी दौरान दुकान पर पहुंचे एक बदमाश ने उसे सिर में गोली मार दी,और फरार हो गया।गम्भीर रूप से घायल किन्नर की इलाज के लिए अस्पताल ले जाते वक्त मौत हो गयी। खुलेआम दिनदहाड़े हुई घटना से बाजार में अफरातफरी मच गई।घटना से इलाके में लोग दहशत में है। जबकि मामले की तफ्तीश में जुटी पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। मृतका किन्नर गंगा पर एक वर्ष पूर्व भी जानलेवा हमला हुआ था।
16 hours ago
खबर
पुलिस पर पथराव का मामला, डीआईजी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण






