ग़ाज़ीपुर। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के गाजीपुर डिपो में एक नई बस सेवा का शुभारंभ किया गया। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश राय ने मुख्य अतिथि के रूप में हरी झंडी दिखाकर बसों को रवाना किया। नई बस सेवा से गाजीपुर से पूर्वांचल एक्सप्रेस होते हुए लखनऊ तक तथा ग़ाज़ीपुर से वाराणसी, प्रयागराज, कानपुर और कन्नौज तक की यात्रा की सुविधा मिलेगी। यह सेवा सुबह 6:00 बजे और शाम 7:00 बजे उपलब्ध होगी। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष दुर्गेश श्रीवास्तव ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में गाजीपुर को अबतक 41 नई रोडवेज बसें मिली हैं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने गर्मी से बचाव के लिए ड्राइवर और कंडक्टर कर्मियों को ORS पैकेट भी वितरित किए। कार्यक्रम में सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक बी.के. पांडे, अवधेश मिश्रा, संजय राय सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के क्षेत्रीय अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह ने कार्यक्रम का संचालन किया।
21 hours ago
खबर
सनबीम स्कूल महाराजगंज की कोऑर्डिनेटर सुभदा राय एजुकेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड से सम्मानित






