Breaking News

Foto

सपना सिंह के हाथों लाभार्थियों में वितरित किये गए उपकरण

गाजीपुर। प्रजापति कुम्हार समाज के लाभार्थियों को निशुल्क विद्युत चाक और पग मिल वितरित किए गए। यह वितरण माटी कला बोर्ड द्वारा राम लक्ष्मण जानकी मंदिर, कुम्हार वंशज रौजा, गाजीपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में किया गया। वित्तीय वर्ष 2025-2026 के लिए चयनित लाभार्थियों को कुल 50 विद्युत चाक और 5 पग मिल प्रदान किए गए। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सपना सिंह और विशिष्ट अतिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय के हाथों ये उपकरण वितरित किए गए। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रजापति समाज को दी जा रही सुविधाओं के बारे में विस्तृत जानकारी जिला खादी ग्रामोद्योग विभाग, गाजीपुर की अधिकारी अमिता श्रीवास्तव ने दी। इस दौरान टूल किट का भी वितरण किया गया।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें