Breaking News

Foto

मेला से घर जाते वक्त नदी में डूबने से हुई मौत

गाजीपुर। नदी में डूबने से युवक की मौत का मामला सामने आया है। हादसा उस वक्त हुआ जब युवक दशहरे का मेला देखकर वापस घर जा रहा था। इसी दौरान नदी पार करते समय डूबने से उसकी मौत हो गई। घण्टों मशक्कत के बाद मृतक का शव बरामद किया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि ताजपुर निवासी सुरेश रविवार के दिन परिवार सहित जंगीपुर दशहरे के मेला देखने गया था। रात्रि में वापसी के समय बेसो नदी पर बंधी नाव दूसरे किनारे पर थी। सुरेश अपने तीन वर्षीय पुत्र को कंधे पर रखकर तार के सहारे नदी उस पार नाव लेने के लिए चला। बीच नदी में सुरेश किसी कारणवश नदी में गिर कर डूब गया। हालांकि कंधे पर बैठा बालक किसी तरह बच गया। नदी किनारे खड़े लोगो की चीख-पुकार सुनकर भीड़ लग गई। रात्रि में काफी तलाश करने के बाद भी डूबे युवक का पता नही चला। सुबह मिठ्ठापारा निवासी गोताखोर विजय निषाद को बुलाया गया। तब जाकर शव बरामद हुआ। थानाध्यक्ष जंगीपुर ने बताया कि नदी में डूबने से युवक की मौत हो गई है। जिसका शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें