Breaking News

Foto

मुख्तार अंसारी की पत्नी आफशा अंसारी का फ्लैट कुर्क

गाजीपुर। पुलिस की टीम ने मुख्तार अंसारी की पत्नी आफशा अंसारी का फ्लैट कुर्क किया है। गाजीपुर पुलिस ने लखनऊ स्थित आफशा अंसारी का फ्लैट कुर्क कर लिया है। लखनऊ के इंदिरानगर के विभूति खण्ड के चेल्सिया टावर में आफशा अंसारी का ये फ्लैट था। गाजीपुर पुलिस ने 2 करोड़ के इस फ्लैट को कुर्क कर सीज कर दिया है।मुख्तार अंसारी की पत्नी आफशा अंसारी लम्बे अरसे से फरार चल रही है। मुख्तार की पत्नी आफशा अंसारी पर विभिन्न मामलों में नौ केस दर्ज है,और कई मामलों में पुलिस उसकी तलाश कर रही है। आफशा अंसारी पर गैंगस्टर एक्ट के तहत भी केस दर्ज है। फिलहाल गाजीपुर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत आफशा का लखनऊ स्थित फ्लैट कुर्क कर लिया है।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें