गाज़ीपुर। देश की संसद में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा बीते दिनों डॉ. भीमराव अंबेडकर को लेकर दिए गए बयान को लेकर विपक्षी दल पिछले कई दिनों से आंदोलनरत है। इसी क्रम में आज जिला मुख्यालय पर बहुजन समाज पार्टी द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया। जुलूस की शक्ल में जिला मुख्यालय स्थित सरजू पांडेय पार्क पहुंचे बसपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। बसपा नेताओ ने कहा कि अमित शाह देश के एक महत्वपूर्ण पद पर बैठकर जिस तरह का बयान दे रहे हैं, वो देश की संप्रभुता व संविधान के खिलाफ है। कहा कि डॉ. अंबेडकर का अपमान करके अमित शाह ने भाजपा की मंशा को दिखा दिया है। कहा कि पूरा देश जहां डॉ. अंबेडकर को पूजता है, वहीं गृहमंत्री का इस तरह का बयान अक्षम्य है। कहा कि जब तक अमित शाह माफी मांगकर इस्तीफा नहीं देंगे, उन्हें देश माफ नहीं करेगा।
16 hours ago
खबर
पुलिस पर पथराव का मामला, डीआईजी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण






