गाजीपुर। सत्यदेव कॉलेज परिसर में विहंगम योग के सन्त विज्ञान देव महाराज का आगमन हुआ। वे जनपद और आसपास के अपने भक्तों और शिष्य समुदाय से मिले। विज्ञान देव महाराज तमाम लोगों के पथ प्रदर्शक हैं। वे विहंगम योग के ज्ञान को सरल और सहज तरीके से आम आदमी तक पहुंचाते हैं। इस अवसर पर सत्यदेव ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के मुख्य ट्रस्टी सावित्री सिंह, प्रोफेसर आनंद सिंह, निदेशक सुमन सिंह और डॉ. प्रीति सिंह उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में दिग्विजय उपाध्यक्ष अमित रघुवंशी, डॉ. रामचंद्र दुबे, दिनेश सिंह, सुनील यादव और प्रभाकर त्रिपाठी भी मौजूद थे। साथ ही बी.डी. उपाध्याय, डॉक्टर तेज प्रताप (प्रधानाचार्य सत्यदेव कॉलेज ऑफ फार्मेसी), सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य चंद्रसेन तिवारी, अंकित सिंह और राकेश राजभर सहित अनेक लोगों ने उनका स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान यह भी बताया गया कि सत्यदेव डिग्री कॉलेज को भारत के रक्षा मंत्रालय के द्वारा एनसीसी की सुविधा प्राप्त हुई है। इससे जनपद में खुशी की लहर है और विद्यार्थियों में उत्साह देखा जा रहा है। गाजीपुर वीरों की धरती के रूप में जानी जाती है। यहां के लोग भारत माता की सेवा को सर्वोपरि मानते हैं। कार्यक्रम सत्यदेव कॉलेज के सीएमडी प्रोफेसर आनंद सिंह के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
21 hours ago
खबर
सनबीम स्कूल महाराजगंज की कोऑर्डिनेटर सुभदा राय एजुकेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड से सम्मानित






