गाजीपुर। भूतपूर्व सैनिक कल्याण व विकास समिति जबूरना दिलदारनगर गाजीपुर द्वारा आज 76वें गणतंत्र दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण कार्यक्रम व राष्ट्र गान के साथ शुरू हुआ।सभा की अध्यक्षता पूर्व कर्नल आर एन सिंह ने की।सभी वक्ताओं ने देश की रक्षा सुरक्षा व देश सेवा से समाज सेवा की ओर बढ़कर काम करने का संकल्प लिया गया और संगठन को मजबूत करने के लिए अगले महीने चलो गांव की ओर कार्यक्रम की शुरुआत की घोषणा की गई। संगठन अपने अधिकारों व मान सम्मान प्रतिष्ठा के लिए हर स्तर पर संघर्षरत रहेंगे। समारोह में सीताराम गुप्ता पूर्व नौसेना अधिकारी, रमाशंकर गुप्ता फौजी, जेके सिंह, सदानंद सिंह, मों मुन्नवर खां, जोखू सिंह, कमलेश्वर प्रसाद, सीताराम सिंह, हरिचरण सिंह,श्रीमती कलिता देवी,मों शमीम खान व भारी संख्या में पुर्व सैनिक उपस्थित रहे।
20 hours ago
खबर
पुलिस पर पथराव का मामला, डीआईजी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण






