Breaking News

Foto

त्योहारों को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग सतर्क, मिलावटखोरों में हड़कम्प

गाजीपुर। खाद्य सुरक्षा विभाग आगामी त्यौहार को लेकर अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। पिछले कई दिनों से लगातार खाद्य पदार्थों के जांच की कवायद चल रही है। नवरात्रि पर्व के अवसर पर मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों के विक्रय पर प्रभावी रोकथाम को लेकर विभाग ने अभियान चला रखा है। विशेषकर कुट्टू का आटा, सिंघाड़े का आटा, सूखे मेवे, मूगफली, साबूदाना, रामदाना व अन्य फलाहार की गुणवत्ता व हानिकारक रसायनों से कृत्रिम रूप से पकाये गये फलों के भण्डारण/विक्रय को प्रतिबन्धित करने के उद्देश्य सें प्रभावी विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में खाद्य पदार्थों के कुल 08 नमूना जमा किये गये। जिसमे खोया मण्डी, रौजा स्थित अशोक पटेल की दुकान से खोया का 01 नमूना, खोया मण्डी, रौजा स्थित आयोध्या की दुकान से खोया का 01 नमूना, प्रकाश नगर चौराहा स्थित मेसर्स-सतनाम स्वीट्स से बर्फी का 01 नमूना तथा चकआसमानी स्थित मेसर्स डॉ0 जगलू यादव आयल मिल से बेसन का 01 नमूना, सोनहोलिया उर्फ बकुलियापुर स्थित मेसर्स आक्टोपोलिस टेक्नोलोजिक्स प्रा0लि0 से गुलाब जामुन (बम्बिनों ब्राण्ड), गठिया नमकीन (प्रभात ब्राण्ड), रेड चिली पाउडर (महक ब्राण्ड), बेसन (आर्याब्रत) का 01-01 नमूना लिया गया। लिए गए सेम्पल खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला, उ0प्र0 को भेजे जा रहें है, जॉच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के अन्तर्गत विधिक कार्यवाही की जायेगी। नमूना संग्रह की कार्यवाही सुमन कुमार मिश्र मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों डॉ0 तूलिका शर्मा, गुलाबचन्द गुप्ता, राजीव कुमार सिंह, पंकज कुमार कन्नौजिया, विरेन्द्र यादव एवं अरविन्द प्रजापति की टीम द्वारा की गयी।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें