Breaking News

Foto

इंडियन ऑयल की पाइपलाइन के आसपास के लोगों को किया गया जागरूक, मॉकड्रिल का आयोजन

गाजीपुर। इंडियन आयल कॉरपोरेशन लिमिटेड के पाइपलाइन विभाग की टीम ने अग्निशमन दल, स्वास्थ्य विभाग, आपदा प्रबंधन अधिकारी एवं पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम के सहयोग से आपातकालीन स्थितियों से निपटने व ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए आपातकालीन फायर मॉक ड्रिल का आयोजन बरुइन गांव में किया। जिसके बाद आयोजित गोष्ठी में विस्तार से इस मॉक ड्रिल के बारे में जानकारी दी गयी। जमानिया से गुजरी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (पेट्रोलियम कंपनी) के बरौनी-कानपुर पाइपलाइन के कर्मियों की उपस्थिति को लोगों से अवगत कराने हेतु मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। डेमो के तौर पर पहले इंडियल आयल की टीम ने पूरा सेटअप लगाया। मॉकड्रिल में दिखाया गया कि तेल की गंध एवं पाइपलाइन से लीक की स्थिति थी। जिसके बाद आग लग गयी। वहीं आस पास मौजूद ग्रामीणों ने घटना की सूचना स्थानीय कोतवाली में दी। जिस पर जमानिया चौकी से पुलिस मौके पर पहुंच गयी और सड़क के दोनों तरफ आवागमन को रोक दिया। वही पुलिस की टीम ने जमानिया स्थित फायर दमकल विभाग को घटना की सूचना दी। जिस पर टीम मौके पर पहुंची और आग को बुझाने की कार्रवाई शुरू की गयी। अग्निशमन की टीम अपने अधिकारी के नेतृत्व में पलक झपकते ही आग को बुझाया। जिसके बाद मौजूदा भीड़ को टीम ने आयोजन स्थल तक ले गयी और गोष्ठी कर सभी को मॉक ड्रिल के बारे में जानकारी दी। बीकेपीएल मुगलसराय के उप महाप्रबंधक सुमन कुमार ने बताया कि इस क्षेत्र से अत्यधिक ज्वलनशील एवं उच्च दबाव की पेट्रोलियम पाइपलाइन गुजर रही है। यदि किसी को पाइप लाइन के उपर गीली सतह या डीजल एवं पेट्रोल की गंध या आग लगने का आभास होता है तो तत्काल इसकी सूचना पुलिस तथा उपलब्ध कराये गये टोल फ्री नंबर पर दें। उन्होंने कहा कि उस स्थान से दूर रहेॉ उस क्षेत्र के आस पास आग या चिंगारी न पहुंचे इसका ध्यान रखे, तेल जांच का प्रयास न करे। तेल संग्रह करने का प्रयास न करे। किसी को भ्रमित न करें। आतंकित न हो और न ही अफवाह फैलाये। इस दौरान अन्य विभाग के लोगों ने भी विभिन्न जानकारी दी। आपदा प्रबंधन अधिकारी /आपदा विशेषज्ञ अशोक राय गाजीपुर द्वारा बताया गया कि किस प्रकार से भोपाल गैस कांड में जानकारी के अभाव में लोग नहीं बच पाए, ब्रजपत से बचाव सर्पदंश के दौरान क्या करें क्या ना करें, जानकारी ही बचाव है, किसी भी आपदा में धैर्य की आवश्यकता होती है। इस अवसर पर मुचुअल ऐड पाट्रनर इंडियन आयल मारकेटिंग डिविजन , एच पी सी एल , बी पी सी एल के अधिकार एवं बीकेपीएल के आकाश कुमारॉ राकेश कुमारॉ अनंत त्रिपाठी के अलावा सैकडो लोग मौजूद रहे।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें