गाजीपुर। भारत के पांचवें प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती महात्मा ज्योतिराव फूले पब्लिक स्कूल जगदीशपुरम गाजीपुर में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के संस्थापक व पूर्व सांसद जगदीश सिंह कुशवाहा ने चौधरी चरण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए श्ऱद्धासुमन अर्पित किए और उनके व्यक्त्वि व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि चौधरी चरण सिंह का जन्म एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था। वे एक प्रमुख भारतीय राजनीतिज्ञ और स्वतंत्रता सेनानी थे। उनकी परवरिश ने उनमें जमीन और ग्रामीण जीवन के संघर्षाें से गहरा जुड़ाव पैदा किया। वे विशेष रूप से ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन के खिलाफ महात्मा गांधी द्वारा चलाए जा रहे आंदोलन से प्रभावित होकर स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय रूप में भाग लिया। जिसके कारण उन्हें कई बार जेल जाना पड़ा। देश की आजादी के बाद गांव उनके मन में था और किसान की जिंदगी ही उनकी जिंदगी थी। इसलिए वे किसानों के हित में अनेक कार्य किए जिसके कारण उन्हें भारत के किसानों का चैंपियन उपनाम से संबोधित किया जाता है। उनके जन्मदिन 23 दिसंबर को किसान दिवस के रूप मंे मनाया जाता है। यही नहीं उनकी उपलब्धियों को देखते हुए भारत सरकार ने मार्च 2024 में उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक राजेश कुशवाहा, विद्यालय के प्रधानाचार्य सुर्दशन सिंह कुशवाहा , उपप्रधानाचार्य राकेश पाण्डेय, दिनकर सिंह, हरि कुशवाहा, राजनारायण कुशवाहा, सुरेश प्रसाद चैरसिया, संजीव अग्रहरि , दीपक कुमार व समस्त शिक्षकगण व छात्र उपस्थित रहे।
23 hours ago
खबर
पुलिस पर पथराव का मामला, डीआईजी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण






