Breaking News

Foto

महाकुंभ से बिहार जा रही डबल डेकर बस पलटी, कई घायल

गाजीपुर। वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर बड़ा हादसा हुआ है। प्रयागराज महाकुंभ से बिहार के मोतिहारी जा रही डबल डेकर बस पलट गई। हादसे में 12 श्रद्धालु घायल हो गए। घटना बीती रात को बिरनो थाना क्षेत्र के भड़सर बाजार के पास हुई। एनएचएआई द्वारा मिट्टी डालकर डाइवर्जन बोर्ड लगाने की वजह से बस (यूपी 53 एचटी 5772) अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में कुल 40 श्रद्धालु सवार थे। घायलों में से 7 को गंभीर हालत में जिला अस्पताल गाजीपुर भेजा गया है। 5 श्रद्धालुओं को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। मोतिहारी निवासी 62 वर्षीय रेखा देवी की हालत नाजुक होने के कारण उन्हें वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। बिरनो थानाध्यक्ष बालेंद्र कुमार ने बताया कि सभी घायलों का इलाज जारी है। दुर्घटनाग्रस्त बस को हटाकर मार्ग पर यातायात सुचारू कर दिया गया है। कासिमाबाद क्षेत्राधिकारी सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों का आरोप है कि वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर डायवर्सन बोर्ड नहीं होने के कारण अक्सर हादसे होते हैं। ग्रामीणों की शिकायत के बावजूद संबंधित अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें