ग़ाज़ीपुर। राष्ट्रीय पर्व गाँधी जयंती के अवसर पर पुलिस लाइन गाजीपुर में पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी एवं स्व0 लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए सलामी दी गई। इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक द्वारा राष्ट्रीय पर्व के शुभ अवसर पर समस्त पुलिस कर्मियों को शपथ दिलाई गई तथा महात्मा गाँधी जी के जीवन संघर्ष एवं उनकी देश सेवा व उनके जीवन मूल्य पर प्रकाश डाला गया। एसपी द्वारा समस्त सफाई कर्मियों को उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया । इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी नगर, पुलिस उपाधीक्षक अनुभव राजर्षि,प्रतिसार निरीक्षक एवं समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
वहीं इस अवसर पर पर्यावरण को स्वच्छ और सुन्दर बनाए रखने हेतु अपर पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय गाज़ीपुर व अपर पुलिस अधीक्षक नगर/ग्रामीण पुलिस उपाधिक्षक, प्रतिसार निरीक्षक व पुलिस लाइन गाज़ीपुर के समस्त अधिकारी व कर्मचारीगण द्वारा स्वच्छता अभियान के तहत पुलिस लाइन परिसर में वृहद स्तर पर साफ-सफाई की गई , जिससे परिसर की सुंदरता में अभूतपूर्व वृद्धि हुई साथ ही पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने हेतु संकल्प लिया गया






