Breaking News

Foto

क्विज प्रतियोगिता में चयनित बच्चे शैक्षणिक भ्रमण को रवाना

गाजीपुर। एक्सपोजर विजिट कार्यक्रम के तहत सादात विकास खंड के विद्यालयों के बच्चे मऊ जिले मे स्थित भारतीय कृषि अनुसंधान परिसर सूक्ष्म जीव व्यूरो और भारतीय कृषि बीज अनुसंधान संस्थान मऊ के लिए रवाना हुए। सादात विकास खंड के उच्च प्राथमिक विद्यालयों मे अध्ययनरत बच्चों के बीच क्विज प्रतियोगिता का आयोजन हुआ था। जिसमे चयनित करीब 70 बच्चों को शैक्षणिक भ्रमण के लिए वृहस्पतिवार को रवाना किया गया। वरिष्ठ शिक्षक सुबाष चन्द्र यादव ने बच्चों के बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उच्च प्राथमिक विद्यालय के बच्चों के बीच क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें करीब डेढ सौ से अधिक बच्चों ने प्रतिभाग किया था। प्रतियोगिता मे प्रतिभाग करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया था। एक्सपोजर विजिट मे शामिल बच्चों को टी-शर्ट टोपी बैग, कापी पेन, आदि प्रदान किया गया। वही रास्ते मे स्नैक्स, विस्कुट, चाकलेट, पानी, लंच की ब्यवस्था की गई है। खंड शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार पान्डेय ने कहा कि विभाग द्वारा परिषदीय बच्चों के कक्षा छः, सात, आठ के छात्र /छात्राओं के लिए एक्सपोजर विजिट की योजना बनाई है। इससे बच्चे नई चीजों से रूबरू होगें और उन्हें नई चीजे सीखने को मिलेगा। बच्चों के साथ सन्तोष सिंह, सन्तोष यादव, शीतला यादव, सावित्री, सीमा , राजेश राम आदि शिक्षक बच्चों के साथ भ्रमण पर निकले।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें