Breaking News

Foto

इग्नू में प्रवेश की अंतिम 31 जनवरी

ग़ाज़ीपुर। इंदिरा गांधी मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) जनवरी,2025 सत्र के लिए के विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रारंभ हो चुका है। यह जानकारी इग्नू अध्ययन केंद्र 27101,पी.जी.कॉलेज, गाजीपुर के समन्वयक प्रोफे (डॉ) सत्येंद्र नाथ सिंह ने बताया कि इंदिरा गांधी मुक्त विश्वविद्यालय में परास्नातक, स्नातक डिप्लोमा, पीजी डिप्लोमा और सर्टिफिकेट सहित कुल 30 कोर्स इस केंद्र से संचालित होते हैं। प्रवेश प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में चल रहा है इसमें इच्छुक विद्यार्थी इग्नू की वेबसाइट ignou.ac.in पर जाकर स्वयं प्रवेश ले सकते हैं जो विद्यार्थी जुलाई सत्र में किसी कारणवश नामांकन कराने से वंचित रह गए हैं वह जनवरी, 2025 सत्र में नामांकन लेकर अपनी उच्च शिक्षा को दूरस्थ माध्यम से पूरा कर सकते हैं।  नामांकन की अंतिम तिथि 31 जनवरी,2025 तक है।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें