ग़ाज़ीपुर। जनपद की कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक गाजीपुर डा०ईरज राजा ने बीती रात कई थानाध्यक्षों की तैनाती में फेरबदल किया है। जारी आदेश के मुताबिक उप निरीक्षक शैलेंद्र प्रताप सिंह को थाना जंगीपुर से थानाध्यक्ष खानपुर, उप निरीक्षक विवेक कुमार तिवारी को थानाध्यक्ष भांवरकोल से थानाध्यक्ष जंगीपुर ,उप निरीक्षक संतोष कुमार राय पीआरओ पुलिस अधीक्षक को थानाध्यक्ष भांवरकोल, उप निरीक्षक अभिराज सरोज को थानाध्यक्ष रामपुर माझा से थानाध्यक्ष नगसर हाल्ट , बिन्द कुमार को प्रभारी निरीक्षक थाना नगसर हाल्ट से प्रभारी निरीक्षक रामपुर माझा, तारावती यादव को प्रभारी निरीक्षक थाना बहरियाबाद से प्रभारी निरीक्षक मरदह , उप निरीक्षक दिनेश चंद्र पटेल को थानाध्यक्ष करंडा से थानाध्यक्ष बहरियाबाद, निरीक्षक महेंद्र सिंह को प्रभारी निरीक्षक थाना कासिमाबाद से प्रभारी निरीक्षक थाना करंडा, उप निरीक्षक शैलेंद्र कुमार पांडेय को थानाध्यक्ष रेवतीपुर से थानाध्यक्ष कासिमाबाद , उप निरीक्षक रमेश कुमार को चौकी प्रभारी कामाख्या से थानाध्यक्ष रेवतीपुर, उपनिरीक्षक वागीश विक्रम सिंह को प्रभारी थाना सादात से थानाध्यक्ष सादात, निरीक्षक विजय प्रताप सिंह को प्रभारी निरीक्षक मरदह से प्रभारी प्रॉपर्टी सीजर प्रकोष्ठ , उप निरीक्षक कौशलेंद्र प्रताप सिंह प्रभारी सीजर प्रकोष्ठ को पीआरओ पुलिस अधीक्षक के पद पर नियुक्त किया गया है।
21 hours ago
खबर
पुलिस पर पथराव का मामला, डीआईजी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण






