Breaking News

Foto

बटन दबाकर होगा रावण दहन, एसपी ने लंका मैदान का किया निरीक्षण

ग़ाज़ीपुर। लंका स्थित रामलीला मैदान में दशहरे के दिन रावण दहन की तैयारी तेजी के साथ की जा रही है। मालूम हो कि यहां पर आयोजित होने वाले दशहरे के मेले और रावण दहन कार्यक्रम में लाखों की संख्या में लोग शामिल होने पहुंचते हैं। ऐसे में पुलिस प्रशासन भी अपने व्यापक इंतजाम करता हुआ दिखाई दे रहा है। इसी क्रम में गुरुवार की दोपहर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा द्वारा रामलीला मैदान लंका में दशहरा मेला व रावण दहन स्थल का निरीक्षण किया गया। रामलीला कमेटी व आयोजको से वार्ता की गयी तथा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। मालूम हो कि दशहरे के मेले और रावण दहन को लेकर यातायात पुलिस द्वारा रुट डायवर्जन प्लान पहले से ही लागू कर दिया गया है। अति प्राचीन रामलीला कमेटी हरिशंकर गाजीपुर के मंत्री ओमप्रकाश तिवारी बच्चा ने बताया कि 12 अक्टूबर को शाम 7:00 बजे के बाद कोई भी दुर्गा प्रतिमा रामलीला मैदान लंका में प्रवेश नहीं कर सकेगी। जो भी दुर्गा पूजा समिति विसर्जन से पूर्व भगवान श्री राम की आरती लेना चाहते हैं, वह उस दिन 7:00 से पहले गेट नंबर 4 से प्रवेश ले सकते हैं। 7:00 बजे के बाद कोई भी प्रतिमा रामलीला मैदान में प्रवेश नहीं कर पाएगी। उन्होंने बताया कि दशहरा के दिन रामलीला मैदान के रावण बाड़े में 7:30 बजे से 8:00 तक राम रावण युद्ध का सजीव मंचन किया जाएगा, जिसका लाइव प्रसारण भी किया जाएगा। ठीक 8:00 बजे रामलीला कमेटी के संरक्षक एवं जिलाधिकारी आर्यका अखौरी तथा सह संरक्षक/ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर ईरज राजा के हाथों बटन दबाकर रावण के विशाल का पुतले का दहन किया जाएगा।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें