Breaking News

Foto

राजकुमार पांडेय का जलवा, गांव में सपा की एकतरफा जीत

गाजीपुर। जिले में लगभग सभी भाजपा दिग्गज अपने बूथ पर बीजेपी को नही जीता पाए है। शायद यही वजह रही कि सपा ने जिले में सवा लाख वोटों से जीत हासिल की। सपा राज्य कार्यकारिणी सदस्य राजकुमार पांडेय के गाँव नारी पचदेवरा के सभी बूथो पर एकतरफ़ा समाजवादी पार्टी को वोट पड़ा। कुल पोलिंग वोट 3606 हुई जिसमें समाजवादी पार्टी को 2466 वोट, भाजपा को 647 वोट, बसपा को 415 वोट और 78 वोट अन्य के खाते में गया। गाजीपुर समेत पूरे प्रदेश में समाजवादी पार्टी की जीत को लेकर खुशी जाहिर करते हुए राजकुमार पांडेय ने कहा कि भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों और तानाशाही रवैया के चलते जनता काफी आक्रोश में थी। समाजवादी पार्टी को सभी जाति मजहब के लोगों का इस चुनाव में भरपूर समर्थन मिला। यही वजह रहा की भारतीय जनता पार्टी को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। मालूम हो कि राजकुमार पांडेय की ब्राह्मण समाज के साथ साथ सर्व समाज में अच्छी पकड़ है। बीते लोकसभा चुनाव में राजकुमार पांडेय बलिया और गाज़ीपुर लोकसभा सीट के लिए पार्टी हित में प्रचार प्रसार में जुटे रहे और अपने लोगो को समाजवादी पार्टी से जोड़ते रहें।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें